भगवान विश्वकर्मा जयंति को राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में मनाया
भीलवाड़ा । भारतीय मजदूर संघ भीलवाड़ा द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयन्ति को राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में अजमेर चौराहा से वाहन रैली निकालकर सूचना केन्द्र चौराहा पर रैली का समापन हुआ।
जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सूचना केन्द्र चौराहा पर सभा को संघ के नेता प्रभाष चौधरी ने सम्बोधित किया तथा भगवान विश्वकर्मा के बारे में सभी को जानकारी प्रदान की। भगवान विश्वकर्मा की त्याग की भावना तथा राष्ट्रहित की सोच को भारतीय मजदूर संघ ने स्वीकार किया। इसी कारण भामस आज के दिन राष्ट्रीय श्रम दिवस मनाता है।
वाहन रैली में विद्युत महासंघ उपाध्यक्ष जुम्मा काठात, भामस संरक्षक दिनेश कोठारी, भामस उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह आबाखेड़ी, विद्युत वितरण अध्यक्ष हरीश सुवालका, महामंत्री नरेश जोशी, रोड़वेज अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, गणपत सिंह, मंडी अध्यक्ष शंकर नायक, साथिन महामंत्री माया प्रजापत, आशा महामंत्री सीता सोनी, कोषाध्यक्ष लोकेश जोशी सत्यनारायण शर्मा, रामेश्वर डीडवानिया, शकुन्तला श्रृंगी, भैरू सिंह, फिरोज खान, हुक्म सिंह, जितेन्द्र राठी, आदि उपस्थित थे।