राजसमंद की चारों सीटों पर खिलेगा कमल : दीप्ति किरण माहेश्वरी

राजसमंद की चारों सीटों पर खिलेगा कमल : दीप्ति किरण माहेश्वरी
X

राजसमन्द ( राव दिलीप सिंह) विधायक राजसमंद दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि रविवार को मतगणना के साथ ही प्रदेश में भाजपा के सुशासन का कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के कुशासन व भ्रष्टाचार के कारण काफी अधिक दुखी थी, ऐसे में आम जनता ने वोट के माध्यम से कांग्रेस को करारा जवाब दिया है। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि प्रदेश की आम जनता ने खुले हृदय से भाजपा के पक्ष में मत एवं समर्थन दिया है। मतगणना के साथ ही प्रदेश की जनता भाजपा को प्रदेश की सरकार बनाने का मेंडेड प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनना तय है। राजसमंद की चारों सीटों पर भाजपा का कमल खिलेगा।

Next Story