विधायक परमार ने जवास महंगाई राहत कैम्प का किया अवलोकन

X
By - Bhilwara Halchal |22 May 2023 9:58 PM IST
उदयपुर, । खेरवाड़ा विधायक डॉ.दयाराम परमार ने खेरवाड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जवास में महंगाई राहत कैंप का अवलोकन किया। शिविर में विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन कर दी जा रही सेवा-सुविधाओं की जानकारी लेते हुए वहां मौजूद ग्रामीणों से भी संवाद किया। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं की त्वरित क्रियान्विति से आमजन को समय पर लाभ मिल रहा है। उन्होंने शिविर में लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान कर उनसे आह्वान किया कि वे अन्य ग्रामीणों को इस अभियान की जानकारी देकर लाभान्वित करें। शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी राकेश न्योल ने शिविर की प्रगति की जानकारी दी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
Next Story
