महंत खिम्यादास पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत, ईश्वरदास प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त

महंत खिम्यादास पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत, ईश्वरदास प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त
X

भीलवाड़ा-मूलचन्द पेसवानी 
अखिल भारतीय सिन्धु संत समाज की राष्ट्रीय बैठक मोतीमहल में महामंडलेश्वर स्वामी हंसराज महाराज की गरिमामय उपस्थिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत स्वामी खिम्यादास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्र चिंतन पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया एवं भविष्य होने में होने वाले कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई एवं पूर्व कमेटी को भंग कर नई कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
मीडिया प्रभारी विनोद गेलानी ने बताया बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पुनः महंत स्वामी खिम्यादास (सतना) एवं मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष महंत ईश्वरदास (सतना) राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी हंसदास (रीवा), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत स्वरूप दास (अजमेर), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महंत गणेशदास (भिलवाड़ा) प्रदेश सलाहकार स्वामी स्वरूपदास (रीवा) सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
बैठक में स्वामी गंगादास हरिद्वार, महंत हनुमान राम पुष्कर, मानसंता सतना स्वामी कमलपुरी गोस्वामी इंदौर, स्वामी गुलराज जयपुर,स्वामी माधवदास इंदौर, गोपीचंद जग्यासी बुरहानपुर,  संधवी परमानंद गोदरा, स्वामी अमरलाल स्वामी सुखदेव लाल राजकोट, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Next Story