गैंग रेप के आरोपियों को महिला काग्रेस अध्यक्ष ने चप्पल से धुना, सुनाई खरी खोटी

गैंग रेप के आरोपियों को महिला काग्रेस अध्यक्ष ने चप्पल से धुना, सुनाई खरी खोटी
X

भीलवाड़ा (हलचल )जिले  के गंगापुर कस्बे में एक विवाहिता के साथ हुए गैंगरेप के आरोपियों को आज कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष रेखा हिरण ने  चप्पल जड़ते हुए जमकर लताड़  ही नहीं लगाई बल्कि उन्हें यहां तक कहा कि क्या उनके घर में बहन बेटियां नहीं है अगर है तो उनके साथ ऐसा हो जाता तो आप क्या करते हैं।
 गंगापुर में बीती रात को एक  विवाहिता को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप करने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल मेडिकल कराने ले गई, जहां पहुंची रेखा हिरण और रेखा उपाध्याय ने दोनों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। आरोपी को देखकर  आग बबूला होकर रेखा हिरण व रेखा उपाध्याय ने चप्पल  लगाना शुरू कर दिया। हिरण आरोपी को कड़ी सजा हो फांसी हो पीड़िता के परिवार को मुआवजा मिले और घर का पालन पोषण करने के लिए नोकरी मिले, यह मांग उसी समय महिला आयोग अध्य्क्ष रेहाना रियाज  को फोन कर की। रेहाना रियाज  ने sp  से फोन पर बात कर कार्यवाही की मांग की ओर मुख्यमन्त्री अशोक  गहलोत  से आरोपीयो को सजा और पीड़िता को मुआवजा मिले।

Next Story