सेवा पखवाडे के अन्तर्गत महिला मोर्चा ने चौथे दिन किया कीर्तन
निम्बाहेड़ा BHN. भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत भाजपा महिला मोर्चा निम्बाहेड़ा द्वारा सेवा पखवाड़े के चौथे दिन नगर की आदर्श कॉलोनी में स्थित श्री कालिका माता मंदिर पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के सेवा पखाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के मार्गदर्शन तथा पूर्व विधायक अशोक नवलखा एवं भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी के निर्देशन में मंगलवार को निम्बाहेड़ा महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नगर की आदर्श कॉलोनी स्थित श्री कालिका माता मंदिर पर दोपहर 2 बजे से भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान भजन कीर्तन में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं उपस्थित महिलाओं ने भजनों पर नृत्य कर कार्यक्रम का आनंद लिया।
इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा की ममता शारदा, नगर मंत्री एवं सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक पुष्कर सोनी, पार्षद जगदीश माली, पूर्व पालिकाध्यक्ष कमला राव मराठा, वरिष्ठ नेत्री गिरिजा शर्मा, नगर मण्डल मंत्री इंद्रा भाम्भी, महिला मोर्चा की कला देवी मालवीय, रेखा रानी तिवारी, रेखा प्रजापत, एकता मराठा, रेखा वसीटा, प्रीति आचार्य, संगीता डुकरे, माधुरी अग्रवाल, सुधा बारिया, वंदना जादव, नीतू समदानी, तारा कुमावत, सीमा लुहाड़िया, मीरा मेड़तवाल, नीतू गहलोत, इंद्रा बालोटिया, रानू बजाज, सरोज धुत, अरुणा राजपूत, आरती अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रही।