boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा, इमारत का एक हिस्सा गिरने से दो महिला समेत चार लोगों की मौत; रेस्क्यू जारी

महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा, इमारत का एक हिस्सा गिरने से दो महिला समेत चार लोगों की मौत; रेस्क्यू जारी

 महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। ठाणे के उल्हासनगर कस्बे में पांच मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11.30 बजे की बताई जा रही है। मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू आपरेशन जारी है। मौके पर दमकलकर्मी और आपदा प्रबंधन दल मलबे हटाकर लोगों को निकालने की कोशिश में लगे हैं।

तीसरी मंजिल का एक स्लैब ढ़हने से हादसा

उल्हासनगर तहसीलदार (राजस्व अधिकारी) कोमल ठाकुर के अनुसार, ठाणे के उल्हासनगर कैंप 5 में स्थित पांच मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल का एक स्लैब सुबह करीब 11.30 बजे गिर गया। इस हादसे में दो महिला समेत चार लोगों की मौत हुई है। वहीं, कुछ लोग मलबे में दबे हैं, जिन्हें निकालने की कोशिश जारी है। अधिकारी की मानें तो इस इमारत में करीब 30 फ्लैट्स थे। इमारत का अवैध तरीके से निर्माण किया गया था और पहले ही खाली करने को लेकर लोगों को नोटिस दिया जा चुका था। बावजूद इसके इसमें 5 परिवार अभी भी रह रहे थे। 

मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी

अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय दमकलकर्मी, आपदा प्रबंधन दल, पुलिस, राजस्व और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने का काम जारी है। वहीं, चारों मृतकों की पहचान सागर ओछानी (19), प्रिया धनवानी (24), रेणु ढोलंदादास धनवानी (54) और धोलदास धनवानी (58) के रूप में हुई है।