चीन में बड़ा सड़क हादसा, 17 लोगों की मौत; 22 घायल

चीन में बड़ा सड़क हादसा, 17 लोगों की मौत; 22 घायल
X

बीजिंग (चीन), पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत में रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और हादसे में 22 लोग घायल भी हुए हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। इस घटना की जानकारी सरकारी मीडिया CCTV ने स्थानीय अधिकारियों का हवाला देते हुए दी है।

सरकारी मीडिया सीसीटीवी ने स्थानीय अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई है और 22 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। यह सड़क हादसा नानचांग काउंटी में 1 बजे (1700 GMT) से ठीक पहले हुआ था। सीसीटीवी ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Next Story