चीन के जियांग्शी प्रांत में बड़ा सड़क हादसा, 19 की दर्दनाक मौत, 22 घायल

चीन के जियांग्शी प्रांत में बड़ा सड़क हादसा, 19 की दर्दनाक मौत, 22 घायल
X

  चीन में रविवार सुबह एक  सड़क दुर्घटना में 19 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए. चीन के वार्षिक चंद्र नववर्ष पर लोग छुट्टियों में बाहर निकलते हैं जिसके कारण सड़कों पर भीड़भाड़ रहती है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. स्थानीय यातायात प्रबंधन ब्रिगेड के अनुसार, दुर्घटना जियांग्शी प्रांत के नानचांग शहर के बाहरी इलाके में हुई. ब्रिगेड ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि कितने या किस प्रकार के वाहन इसमें शामिल थे और इसके कारणों की जांच की जा रही है.

 इस तरह की दुर्घटनाएं अकसर चालकों के थके होने और वाहनों के खराब रखरखाव या क्षमता से अधिक सामान ढोने के कारण होती हैं, लेकिन हाल के वर्षों में सख्त नियमों से ऐसी घटनाएं कम हुई हैं. छुट्टियों के समय वाहनों और चालकों और यात्रियों की संख्या की स्थिति पर नजर रखने के प्रयासों को बढ़ा दिया जाता है, क्योंकि चीन में चंद्र वर्ष परिवार से मिलने का एक महत्वपूर्ण वार्षिक अवसर होता है और इस मौके पर लाखों प्रवासी अपने गृहनगर लौटते हैं.

ट्रक ने फ्यूनेरल प्रोसेशन में मारी टक्कर

अधिकतर कोविड-19 प्रतिबंधों के खत्म होने के साथ इस वर्ष 22 जनवरी से शुरू होने वाले सप्ताह भर के त्योहारों के मौसम में बड़ी संख्या में लोगों के यात्रा करने की उम्मीद है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह भयानक हादसा तब हुआ जब एक ट्रक ने फ्यूनेरल प्रोसेशन में टक्कर मार दी.

श्मसान जा रहे थे लोग

जानकारी के मुताबिक श्मसान घाट जाने से पहले लोग सड़क किनारे तैयारी कर रहे थे, जब यह हादसा हुआ. इसके बाद एक के एक गाड़ियों की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई. ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी भी जारी थी और भारी कोहरे से सचेत किया था और दुर्घटना भी घने कोहरे की वजह से ही हुई. पिछले महीने भी चीन में घने कोहरे की वजह से बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हुईं. सितंबर महीने में एक सड़क दुर्घटना में 27 लोग मारे गए थे.

Next Story