boltBREAKING NEWS
  •   दिन भर की  न्यूज़ देखने के लिए भीलवाड़ा हलचल यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करें।
  •  भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल डाउनलोड करें भीलवाड़ा हलचल न्यूज APP पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे विजय गढवाल  6377364129 advt. [email protected] समाचार  प्रेम कुमार गढ़वाल  [email protected] व्हाट्सएप 7737741455 मेल [email protected]   8 लाख+ पाठक आज की हर खबर bhilwarahalchal.com  

5 स्टाइलिंग आइडियाज़ से बनाएं नवरात्रि को खास!

   5 स्टाइलिंग आइडियाज़ से बनाएं नवरात्रि को खास!

नवरात्रि को पूरे देश में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। इसका शुभारंभ बस कुछ ही दिनों में होने जा रहा है। इस साल नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर को ख़त्म होंगे। इसी के साथ ही शुरू हो जाएगी देवी के अलग-अलग रूपों की उपासना। यह एक ऐसा त्योहार है, जिसका साल भर बेसब्री से इंतज़ार किया जाता है। खासतौर पर महिलाएं इस दौरान अपने कपड़ों और लुक्स पर भी खास ध्यान देती हैं।

तो अगर आप भी इस साल खास लुक चाह रही हैं, तो करीना कपूर खान आपको टिप्स दे सकती हैं।

येलो लेहरिया साड़ी

jagran

करीना कपूर ने अपने कज़िन अरमान कपूर की शादी के लिए पीले रंग की लहरिया साड़ी पहनी थी, जिसमें कॉपर रंग की धारियां थीं। पतले बॉर्डर वाली इस साड़ी में ज़िग-ज़ैग पैटर्न थे। इस साड़ी के साथ करीना ने गोल्डन रंग का ब्लाउज़ पहना था। उन्होंने इस अटायर को गोल्डन इयररिंग्ज़ के साथ स्टाइल किया था, बालों में गजरा लगाया था। करीना का मेकअप परपेक्ट था, उन्होंने गोल्डन आइशैडो, काजल और न्यूड लिप्सटिक लगाई थी। उन्होंने काली रंग की बिंदी के साथ अपना लुक पूरा किया था।

अजरख लहंगा

jagran

अगर आप सीक्वेंस वाले भारी-भरकम लहंगे से बोर हो गई हैं, तो आप करीना कपूर का अजरख लहंगा भी ट्राई कर सकती हैं। करीना ने कुछ सालों पहले दिवाली पर गुडअर्थ का नीले रंग का अजरख लहंगा पहना था। उनके स्कर्ट पर ज़रदोज़ी बॉर्डर था, उनके ब्लाउज़ पर बारीक कढ़ाई का काम किया गया था।

फ्लोरल सूट

jagran

करीना ने एक जूलरी एड शूट के लिए हल्के पिंक रंग का फ्लोरल सूट पहना था। जो किसी भी खास मौके के लिए पर्फेक्ट है। यह रंग और उस पर बना डिज़ाइन मौजूदा मौसम के हिसाब से परफेक्ट है। करीना से इस अटायर के साथ हेवी जूलरी पहनी है, हालांकि, आप मौके के हिसाब से हल्का सेट चुन सकती हैं।

लाइट ब्लू लहंगा

jagran

अगर आप लहंगे की शौकीन हैं, तो इस बार नवरात्रि पर करीना कपूर स्टाइल का यह लहंगा ट्राई कर सकती हैं। हल्के नीले रंग का यह लंहगा किसी भी मौके के लिए परेफक्ट है। करीना ने इसके साथ स्मोकी आई मेकअप चुना, जो इस अटायर को और निखारने का काम कर रहा है।

ब्रोकेड शरारा

jagran

अगर आप कुछ ब्राइट अटायर की तलाश में हैं, तो करीना की तरह ब्रोकेड का शरारा और कुर्ता और बनारसी दुपट्टा चुन सकती हैं। इसके साथ जूलरी को हल्का रख सकती हैं, बालों को बांध सकती हैं और मेकअप भी न्यूड रख सकती हैं।