मिनटों में बनाएं इंस्टेंट डोसा, यहां जानें रेसिपी

X
By - Bhilwara Halchal |15 Dec 2022 5:29 PM IST
कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
1 कप पोहा, 1 कप सूजी, स्वादानुसार नमक, 1 कप दही, एक-दो चम्मच तेल
विधि :
- सबसे पहले पोहे को भिगो लें।
- अब जार में सूजी, भीगा हुआ पोहा, दही और नमक डालें।
- इसमें थोड़ा पानी डालकर बैटर की तरह बना लें।
- इसे ब्लेंड कर लें।
- इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें।
-तवे को गर्म करें, इसमें हल्का तेल लगा दें।
- अब इस मिश्रण को डालें, और दोनों तरफ से सेंक लें।
- जब ये तैयार हो जाए, तो चटनी के साथ सर्व करें।
Next Story
