अब कभी बूढ़ा नहीं होगा इंसान! चीन के वैज्ञानिक का चौंकाने वाला दावा, खोज निकाला उपाय

अब कभी बूढ़ा नहीं होगा इंसान! चीन के वैज्ञानिक का चौंकाने वाला दावा, खोज निकाला उपाय

दुनिया में ज्यादातर लोगों की चाहत होती है कि उनकी उम्र तेजी से न बढ़े और वो जल्दी बूढ़ा न हों। लोग चाहते हैं कि वह हमेशा जवान और फुर्तिला रहें। ज्यादातर लोग अपनी बढ़ती उम्र की वजह से परेशान रहते हैं, क्योंकि वह बूढ़ा नहीं होना चाहते हैं। अब इस बीच चीन के एक वैज्ञानिक ने दावा किया है कि उसने एक खोज की है, जिससे इंसान की बढ़ती उम्र को रोका जा सकता है। 

इस खोज से इंसान को बूढ़ा होने से बचाया जा सकता है। वैज्ञानिक ने खुलासा करते हुए कहा है कि उसने साल 2018 में पहला जीन-एडिटेड बच्चा बना दिया था। इस चीनी वैज्ञानिक का नाम हे जियानकुई है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि जियानकुई को अवैध चिकित्सा पद्धतियों की वजह से तीन साल की जेल भी हो चुकी है। आइए जानते हैं कि आखिर चीन के वैज्ञानिक हे जियानकुई ने क्या खोज की है? 

जेल से बाहर आने के बाद हे जियानकुई ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों को चौंका दिया। उन्होंने बीजिंग में एक रिसर्च प्रयोगशाला खोलने की घोषणा की है। जियानकुई ने जीन थेरेपी के जरिए दुर्लभ बीमारियों के इलाज पर ध्यान दे रहे हैं। उनके नए रिसर्च प्रस्ताव पर विवाद शुरू हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह भी जियानकुई के पहले काम जैसा है। जियानकुई के रिसर्च की आलोचना हो रही है। 

विशेषज्ञों ने इस कार्य को अनैतिक और खतरनाक बताया है। इसमें इतनी क्षमता है कि यह इंसानों के डीएनए को प्रभावित कर सकता है। चीन के वैज्ञानिक ने हवाला दिया है कि देश पर जनसंख्या का बोझ है।

उन्होंने चीन में तेजी से बूढ़े रहे लोगों को लेकर लिखा है कि बूढ़े लोगों की आबादी का सामाजिक, आर्थिक मुद्दा और चिकित्सा प्रणाली पर गंभीर दबाव है। उनका कहना है कि इससे चीन की बूढ़ी हो रही आबादी की समस्या को दूर किया जा सकता है। 

Read MoreRead Less
Next Story