चीन के रेस्तरां में लगी भीषण आग, 17 लोगों की जलकर मौत

X
By - Bhilwara Halchal |28 Sept 2022 3:46 PM IST
बीजिंग, । चीन के एक रेस्तरां में भीषण आग लग गई है। आग में झुलसने से 17 लोगों की मौत हो गई है। ये घटना पूर्वोत्तर चीन में घटी है। चीनी टेलीविजन सीसीटीवी ने घटना की जानकारी दी है।
इस घटना में तीन लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। सीसीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जिलिन प्रांत की राजधानी में दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर एक रेस्तरां में आग लग गई थी। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
17 लोगों की मौत की पुष्टि
आग लगने की घटना के बाद फायर ब्रिगेड की साथ ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना में अभी तक 17 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है।
Next Story
