औदिच्य ब्राह्मण समाज की बैठक सम्पन्न

औदिच्य ब्राह्मण समाज की बैठक सम्पन्न
X


 उदयपुर ।  औदिच्य ब्राह्मण समाज की बैठक सवीना स्थित खैरज माताजी मन्दिर में आयोजित हुई जिसमें समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम संयोजक जगदीश औदिच्य ने बताया कि बैठक में सभी समाजजनों की सर्वसम्मति से सामूहिक करवाचौथ उद्यापन का निर्णय लिया गया। जिसके अंतर्गत 151 जोड़ो का सामूहिक उद्यापन किया जाएगा।  आयोजन में मेवाड़, पाणुन्द, जावद, ईडाणा व छप्पन श्रेत्र में रहने वाले समाजबन्धु भाग लेंगे। उन्होनें बताया कि आयोजन को मूर्तरूप देने के लिए अलग-अलग समितियों गठन कर जिम्मेदारियों सौंपी गई। जो अपने-अपने कार्यों में जूट गई। बैठक में मेवाड़, पाणुन्द, जावद, ईडाणा व छप्पन के मोतबीर एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। 

Next Story