VIDEO सूचना केंद्र पर फिर फूंका मेघवाल का पुतला, शाहपुरा में विरोध जताने का आव्हान

भीलवाड़ा (हलचल) । राजनीति में सुचित्रा पवित्रता ईमानदारी के प्रतीक केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के खिलाफ शाहपुरा बनेड़ा के विधायक कैलाश मेघवाल ने घटिया शब्दों का प्रयोग किया है जिसके विरोध मे आज सर्व समाज द्वारा समाज सेवक राजकुमार मालावत के नेतृत्व मे सूचना केंद्र भीलवाड़ा पर पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया और कैलाश चंद्र मेघवाल के कृत्य पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई और उन्हें शाहपुरा में चुनाव लड़ने ओर भीलवाड़ा में आने को लेकर चैलेंज किया । कार्यकर्ताओ ने कहा कि शाहपुरा के प्रत्येक मण्डल में और गांव में कैलाश मेघवाल का पुतला दहन और विरोध किया जाएगा।
पुतला दहन मे ओमप्रकाश जांगिड़,महादेव जाट, मुकेश साहू,दौलत माली, भगवती लाल गुर्जर,अजय पासवान, सुखदेव माली सुरेन्द्र भंडारी, करुण शर्मा,नारायण कटारिया, विकाश जाट, राजकुमार बागरिया,विक्की गुजराती, दिनेश सोनी,बल्लू बारेसा,देवराज गवारिया, अनिल बिडावत, अमित मालावत, आलोक मालावत, राजेश जांगिड़,दिनेश सरपटा,अनिल बंजारा, रविकांत पवार, अशोक सेन, सैकड़ों पुतला दहन अंदोलन कारी समाज सेवक कार्यकर्त्ता उपस्थिति थे।
