कर्क राशि में उदित होनें जा रहे हैं बुध, इन राशियों का जागने वाला है भाग्य

कर्क राशि में उदित होनें जा रहे हैं बुध, इन राशियों का जागने वाला है भाग्य
X

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के उदय और अस्त होने को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। बता दें कि वर्तमान समय में बुध कर्क राशि में उपस्थित हैं और अस्त अवस्था में हैं। द्रिकपंचांग के अनुसार, आज ही के दिन रात्रि 10:14 पर बुध कर्क राशि में उदित होंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से सभी राशियों पर पड़ेगा।

Pause

Unmute

Loaded: 9.02%

Remaining Time -10:08

 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध बुधि, तर्क, अर्थव्यवस्था, व्यापार इत्यादि के कारक माने जाते हैं। ऐसे में जिस जातक की कुंडली में बुध उच्च स्थान पर होते हैं, उन्हें इन सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है। बता दें कि बुध उदय 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें सर्वाधिक लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं, किन-किन राशियों को मिलेगा बुध उदय से लाभ? 

मिथुन राशि

 मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध उदय सकारात्मक माना जा रहा है। इस दौरान उन्हें कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती हुई दिखाई देगी। साथ ही आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। इस दौरान घर, जमीन, वाहन इत्यादि की खरीदारी भी कर सकते हैं। इसके साथ इस राशि के लिए आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं और रुके के हुए कार्य पूर्ण होंगे।

कन्या राशि

 कन्या राशि के जातकों के लिए बुध उदय शुभ माना जा रहा है। इस दौरान व्यापार और व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं। बुध उदय से आत्मविश्वास में वृद्धि दिखाई देगी, जिसका सकारात्मक परिणाम कार्यक्षेत्र में भी दिखाई देगा।

मकर राशि

 मकर राशि के लिए बुध उदय शुभ साबित होने जा रहा है। इस दौरन किए गए निवेश से लाभ प्राप्त होगा। साथ ही कार्य क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यह समय नया काम शुरू करने के लिए भी शुभ माना जा रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे और उनका पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य का साथ भी मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

Next Story