नहीं रहे बिना रक्तपात शीत युद्ध खत्म कराने वाले मिखाइल गोर्बाचेव

X
By - Bhilwara Halchal |31 Aug 2022 6:30 PM IST
मास्को, बीसवीं सदी के सबसे प्रभावशाली राजनेताओं में से एक एवं सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का यहां एक अस्पताल में निधन हो गया है। वह 91 वर्ष के थे।
ग्लासनोस्ट (खुलेपन) और पेरेस्त्रोइका (परिवर्तन) की अवधारणाओं को पेश करने वाले श्री गोर्बाचेव को अमेरिका और रूस के संबंधों में सुधार करने तथा दोनों देशों के बीच शीत युद्ध को शांतिपूर्ण अंत करने का श्रेय जाता है। एबीसी न्यूज के अनुसार, "गंभीर और लंबे समय से बीमारी से ग्रसित " श्री गोर्बाचेव का सेंट्रल क्लिनिकल अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल ने उनके निधन के बारे में मंगलवार को जानकारी दी।
Next Story
