पाकिस्तान में सैन्य हेलीकाप्टर गिरा, छह मरे

X
By - Bhilwara Halchal |26 Sept 2022 4:30 PM IST
इस्लामाबाद 26 सितंबर (वार्ता) पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रदेश के हरनाई जिले में सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और उसमें सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई है।
सेना की मीडिया विंग ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि रविवार देर रात जिले के खोस्त इलाके के पास एक उड़ान मिशन के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। मृतकों में दो पायलट, एक चालक दल का सदस्य और तीन सैनिक शामिल हैं।
Next Story
