पाक में दूध 210 रु. लीटर, चिकन 700 रु. किलो के पार

पाक में दूध 210 रु. लीटर, चिकन 700 रु. किलो के पार
X

पाकिस्तान में अनिश्चित आर्थिक स्थिति के बीच राज्य के दुकानदारों ने कराची में दूध की कीमत 190 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 210 रुपये प्रति लीटर कर दी है।डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ दुकानदारों ने खुले दूध की कीमत 190 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 210 पाकिस्तानी रुपये कर दिया है और जिंदा ब्रायलर चिकन में पिछले दो दिनों में 30-40 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी देखी गई है। जिससे बाद ब्रायलर चिकन की कीमत 480-500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं, मुर्गे का मांस अब 700-780 रुपये किलो बिक रहा है, जो कुछ दिन पहले 620-650 रुपये प्रति किलो था।

 

Next Story