श्रमवीरों पर पैसों की बारिश, जानिए और क्या क्या मिलेगा

X
By - Bhilwara Halchal |30 Nov 2023 9:25 AM
नई दिल्ली। उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग से सकुशल निकाले गए श्रमवीरों को सुरंग का निर्माण कर रही कंपनी नवयुग अब दो दो लाख रुपए का मुआवजा देगी। सभी श्रमवीरों को दो माह का वेतन सहित छुटटी भी दी जाएगी। सबसे बड़ी बात यह है कि इस बचाव अभियान में शामिल रहे श्रमवीरों को भी दो महीने का बोनस दिया जाएगा। उत्तराखंड सरकार पहले ही सिलक्यारा सुरंग में फंसे प्रत्येक श्रमवीर को एक लाख रुपए का मुआवजा, अस्पताल खर्च और आने जाने का किराया दे रही है। गुरुवार से श्रमिकों को घर भेजने का काम शुरू हो गया है। चिकित्सा जांच के बाद यह बात सामने आई है कि सभी श्रमिक सुरक्षित और सेहतमंद हैं।
Next Story