नंदसमन्द बांध छलका

 नंदसमन्द बांध छलका
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह)l राजसमंद जिले का सबसे बड़ा बांध नंदसमंद कल की बारिश के बाद छलक पड़ा। इससे पूर्व चक्रवात के दौरान बांध में करीब 7 फीट पानी की आवक हुई थी। लेकिन बारिश बंद होने से वह छलकने से रह गया था। जो आखिर कल छलक पड़ा। जानकारी के अनुसार नंदसमंद में 6 इंच की चादर चल रही है। यह पानी राजसमंद झील को भरने वाली खारी फीडर और बनास नदी में पानी का मुख्य स्रोत है। बांध के छलकने के बाद अब राजसमंदवासियों को भी झील में पानी मिलने की आशा जगी है। मानसून की शुरुआत में ही सभी जलाशयों में पानी की अच्छी आवक और बाघेरी सहित नंदसमंद में चादर चलने से लोगों में जोरदार उत्साह है। वही किसानों को भी फसलों की चिंता कम होने लगी है।

Next Story