राष्ट्रीय लोक अदालत 466 प्रकरणों का निस्‍तारण

  राष्ट्रीय लोक अदालत 466 प्रकरणों का निस्‍तारण
X

नाथद्वारा।  राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आज नाथद्वारा मुख्यालय पर नाथुवास स्थित न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उक्त लोक अदालत में शमनीय दाण्डिक अपराध, अन्तर्गत धारा 138 परक्राम्य विलेख अधिनियम, धन वसुली के प्रकरण, पारिवारिक विवाद (तलाक को छोड़कर), एम.ए.सी.टी. प्रकरण, राजस्व प्रकरण, श्रम एवं नियोजन संबंधित विवाद अन्य सिविल मामलें (जिनमें ओ.डी.आर. से निस्तारण संभव हो) आदि से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया गया। 
        इस लोक अदालत में नाथद्वारा मुख्यालय पर अपर जिला एवं सेषन न्यायालय नाथद्वारा, समस्त राजस्व न्यायालय नाथद्वारा तथा प्रि-लिटिगेषन के रैफर प्रकरणों के निस्तारण हेतु समेकित बैंच का गठन किया गया जिसमें अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश नाथद्वारा लक्ष्मीकांत वैष्णव को अध्यक्ष तथा उपखण्ड अधिकारी नाथद्वारा  मनमोहन को सदस्य नियुक्त किया गया। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीष एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नाथद्वारा, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट नाथद्वारा तथा अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, नाथद्वारा द्वारा रैफर प्रकरणों के निस्तारण हेतु भी समेकित बैंच का गठन किया गया जिसमें अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट नाथद्वारा  मनोज सिंघारिया को अध्यक्ष तथा अधिवक्ता  गायत्री जोशी को सदस्य नियुक्त किया गया।  
         उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने न्यायालय में लम्बित प्रकरणों को निस्तारित कराने के लिए अत्यधिक प्रयास किया एवं अधिकारीगण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व ही पक्षकारान् के मध्य प्री-काउंसलिंग कराकर प्रकरणों में राजीनामा का प्रयास किया जिसके परिणामस्वरूप अपर जिला एवं सेषन न्यायालय नाथद्वारा के 61  लम्बित प्रकरणों का 65,76,000/- एवं  193 प्रिलिटिगेषन प्रकरणों 40,21,663/- रूपये की अवार्ड राषि से वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नाथद्वारा न्यायालय के 64 प्रकरणों का 26,81,612/- रू तथा सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट नाथद्वारा न्यायालय के 71 प्रकरणों 44,20,259/- रूपये तथा नाथद्वारा मुख्यालय पर सर्वाधिक प्रकरण अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट नाथद्वारा न्यायालय के 77 प्रकरणों का 12,59,902/-  की अवार्ड राश‍ि से राजीनामा होकर निस्तारण किया गया।  
    इस प्रकार नाथद्वारा मुख्यालय पर इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 466 प्रकरणों का निस्तारण 3,79,18,872/-  तीन करोड़ उनियासी लाख अठारह हजार आठ सौ बोहत्तर रूपये की अवार्ड राशि से लोक अदालत की भावना से निस्तारण किया गया।

Next Story