जयगुरुदेव संगत के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जी महाराज 11 को आएंगे जहाजपुर , 12 को करेंगे  सत्संग को संबोधित

जयगुरुदेव संगत के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जी महाराज 11 को आएंगे जहाजपुर , 12 को करेंगे  सत्संग को संबोधित
X

 जहाजपुर दिनेश पत्रिया.

 जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बाबा जयगुरुदेव के उत्तराधिकारी पंकज जी महाराज 11 अक्टूबर को जहाजपुर पहुंचेंगे व  12 अक्टूबर को विशाल अद्भुत आध्यात्मिक सत्संग को संबोधित करेंगे। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर जयगुरुदेव संगत के सत्संगीयो  में अपार उत्साह बना हुआ है।  जय गुरुदेव आश्रम को सजाया जा रहा है वहीं उनके आसपास के खेत के मैदानों में सत्संग होगा।  जहां भी बेहतरीन व्यवस्था की जा रही है।

जयगुरुदेव संगत के राजस्थान  प्रदेश अध्यक्ष विष्णु कुमार सोनी ने बताया कि  जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज जी महाराज 11 तारीख की शाम 4:00 बजे जहाजपुर पहुंचेंगे जहां सत्संगीयो  द्वारा रैली के रूप में नागदी चौराया सदर बाजार होते हुए  आश्रम ले जाया जाएगा । जहाजपुर में 12 अक्टूबर को प्रातः 11:00 बजे जय गुरुदेव आश्रम के सामने बने मैदान पर विशाल अद्भुत आध्यात्मिक सत्संग को पंकज जी महाराज संबोधित करेंगे और बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के अमृत वचनो व सदाचार शाकाहार पर प्रकाश डालेंगे। भीलवाड़ा जिला संगत  के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार सोनी ने बताया कि  संगत के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जी महाराज राजस्थान प्रदेश की 82 दिन की यात्रा पर निकले हैं जो कि 27 अगस्त से शुरू हुई और 16 नवंबर को भरतपुर में समापन होगा ।

सदाचार शाकाहारी यात्रा  का धामनिया से  सड़क मार्ग से  पंकज जी महाराज जहाजपुर पहुंचेंगे। जहां रात्रि विश्राम जय गुरुदेव आश्रम में होगा।12 अक्टूबर को जहाजपुर के जय गुरुदेव आश्रम पर विशाल अद्भुत अध्यात्मिक सत्संग का आयोजन होगा जिसे संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जी महाराज संबोधित करेंगे आयोजन में हजारों की संख्या में सत्संगीयो के पहुंचने की संभावना है। 

प्रचार प्रसार में जुटे सत्संगी -बाबा जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जी महाराज के आगमन को लेकर जोर शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश  से भी सत्संगी यहां पहुंचे हैं । वही भीलवाड़ा जिला युवा संगत के अध्यक्ष त्रिलोक सेन,जहाजपुर संगत के नगर अध्यक्ष बालूराम खटीक,प्रचार मंत्री पंकज बाबर ,सहीत तहसील संयोजक उदय लाल सोनी , ओम प्रकाश स्वर्णकार,जिला कोषाध्यक्ष नारायण टाक  , हरिओम टाक,रमेश खटीक ,बालकिशन खटीक ,नंदलाल धोबी ,आदि सत्संगी व कार्यकर्ता प्रचार-प्रसार में जुटे हैं । आश्रम में नियमित सुबह-शाम भंडार चल रहा है।   जहाजपुर के आयोजन में शामिल होने के लिए दूर-दूर से सत्संगी यहां पहुंचने लगे हैं ।

Next Story