राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता बिजयनगर में आयोजित

राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता  बिजयनगर में आयोजित
X

 भीलवाड़ा BHN. 
                       राजस्थान मध्य प्रांत द्वारा प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता आज  मेवाडा फार्म हाउस, संजयनगर रोड, बिजयनगर में आयोजित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुई। प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक रीजनल मंत्री सेवा भवानी शंकर जी गोड़ (बालोतरा) थे।
                       मीडिया प्रभारी महेश जाजू ने बताया कि उद्धघाटन सत्र में पर्यवेक्षक के साथ रीजनल मीडिया प्रभारी (राजसमंद) कमल किशोर व्यास, प्रांतीय अध्यक्ष पारस मल बोहरा, प्रांतीय महासचिव गोविंद अग्रवाल उपस्थित थे। प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत रीजनल मीडिया प्रभारी कमल किशोर व्यास ने की। प्रतियोगिता में कुल 17 टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा और सराहनीय रहा। निर्णायक मंडल में तीन निर्णायकों का पैनल था, जिसमें गायक और म्यूजिक डायरेक्टर मधुसूदन जी वैष्णव, मशहूर गायक शाहनवाज खान और अंतरराष्ट्रीय भजन गायिका डॉ.सुमन जी सोनी का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन अजमेर जिला अध्यक्ष दिलीप जी पारीक ने किया।
                       समूहगान संयोजक अरूण बाहेती एवं सहसंयोजक एस.एन. जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में हिन्दी व संस्कृत समुहगान में प्रथम स्थान पर महाराणा प्रताप शाखा भीलवाड़ा की सेंट्रल अकेडमी स्कूल, बापू नगर, द्वितीय स्थान पर अजमेर मुख्य शाखा की प्रेसिडेंसी स्कूल व तृतीय स्थान पर स्वामी विवेकानंद शाखा बिजयनगर की श्री प्राज्ञ पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल रही।
                       लोकगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गंगापुर शाखा की स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल, द्वितीय स्थान पर आदर्श अजमेर की देहली पब्लिक स्कूल व तृतीय स्थान पर अजमेर मुख्य की प्रेसीडेंसी स्कूल रही। प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेता टीमों को पुरुस्कार दिए गए, साथ ही निर्णायकों का भी सम्मान स्मृति चिन्ह देकर किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम में प्रांतीय समन्वयक रतन लाल   नाहर का भी सहयोग रहा। समापन सत्र में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष व रीजनल मंत्री दिनेश   कोगटा ने अपने  विचार सभी के साथ साझा किए। अंत में बिजयनगर शाखा अध्यक्ष सी ए जितेंद्र  पीपाड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।
 

Next Story