रामधाम में नवरात्र में होगा नवाहान पारायण पाठ व यज्ञ

रामधाम में नवरात्र में होगा नवाहान पारायण पाठ व यज्ञ

भीलवाड़ा (हलचल)। श्रीरामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से हमीरगढ़ रोड स्थित रामधाम में नवरात्र में 13 से 22 अप्रैल तक रामचरितमानस नवाहान परायण पाठ एवं यज्ञ का वार्षिक महोत्सव होगा। प्रवक्ता गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि पाठ व यज्ञ प्रतिदिन सुबह 7:15 से दोपहर 12:15 बजे तक चलेगा। व्यासपीठ पर घनश्याम उपाध्याय मांडल वाले विराजित होंगे। 21 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। शाम 6 बजे छप्पन भोग की झांकी सजाकर प्रसाद वितरित किया जाएगा। 22 अप्रैल को सुबह 9 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।

Read MoreRead Less
Next Story