श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की नवीन कार्यकारिणी घोषित

श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की नवीन कार्यकारिणी घोषित

 

 

निम्बाहेड़ा।

श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय कुमार मारू द्वारा संघ के वरिष्ठ सदस्यों से विचार विमर्श कर वर्ष 2024-26 के लिए नवीन कार्यकारणी की घोषणा की है।

इस नवीन कार्यकारिणी में संरक्षक पद का दायित्व केसरीमल संघवी को सौंपा गया है। इसी क्रम में वरिष्ठ मार्गदर्शक के रूप में डॉ. जे.एम. जैन, शांतीलाल मारू, फतेहलाल मारू, कन्हैयालाल बम, मदनलाल कटारिया, मिट्ठूलाल पगारिया, अंबालाल रांका, हस्तीमल दुग्गड़ की नियुक्ति की गई है।

संघ अध्यक्ष मारू ने बताया कि कार्यकारिणी में सलाहकार मंडल के रूप में ज्ञानचंद ढेलावत, बसंतीलाल संघवी, मोतीलाल रांका, बाबुलाल भडक्तिया, अशोक कुमार नवलखा, कमलेश ढ़ेलावत, भोपाल सिंह मेहता को दायित्व सौंपा गया है। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर मनोहरलाल ढेलावत, महेन्द्र कुमार तलेसरा, सिद्धराज गोखरू, बसन्तिलाल सिंयाल, विनोद कुमार संघवी, उदयलाल डाँगी, मंत्री पद पर गिरीश कुमार श्रीमाल, सहमंत्री पद पर राजेश गांधी को नियुक्ति की गई है। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कोमल सिंह जारोली एवं सह कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विजयराज पितलिया को सौंपी गई है। कार्यकारिणी में प्रबंध मंत्री अरुण कुमार संघवी, संगठन मंत्री अरविंद कुमार जारोली, प्रचार प्रसार मंत्री संजय कुमार सुराणा को नियुक्त किया गया है, वहीं कार्यकारणी सदस्य शांतीलाल लोढ़ा, कमलकांत धाकड़, नरेन्द्र कुमार संघवी, बाबुलाल नागोता, सागरमल चोपड़ा, दिनेश कुमार संघवी, अनिल कुमार सालेचा, सागरमल सालेचा, रत्नेश कुमार तांतेड़, जय कुमार ढेलावत, राजेश कुमार दक, आनंद सालेचा, प्रवीण (पारस) जैन, नवीन कुमार धींग, सुरेश कुमार कोठारी, दिलीप कुमार सगरावत एवं विमल कुमार जेतावत को नियुक्त किया गया है।

Next Story