होटल पर आतंकवादी हमले में नौ लोगों की मौत

होटल पर आतंकवादी हमले में नौ लोगों की मौत
X

मोगादिशू, सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में समुद्र तट पर बने होटल में शुक्रवार शाम हुए आतंकवादी हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी और अन्य 10 घायल हो गये हैं। पुलिस ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।
पुलिस ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने हमले में शामिल अल-शबाब के सभी सात आतंकवादियों को मार गिराने के बाद लिडो समुद्र तट पर स्थित पर्ल बीच होटल में सात घंटे के घेराबंदी अभियान खत्म हो गया है।

Next Story