महाराणा कुम्भा रा.उ.मा.वि.केलवाड़ा में निपुण मेंला आयोजित

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह)महाराणा कुम्भा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केलवाड़ा में निपुण मेंला आयोजित किया प्रधानाचार्य ललित कुमार श्रीमाली ने बताया कि राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के द्वारा निर्देशित बच्चों में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए निपुण मेला आयोजित किया गया जिसमें आंगनबाड़ी एवं कक्षा एक से तीन तक की छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर शारीरिक विकास मानसिक भौतिक विकास सृजनात्मक आधारित प्रतियोगिताओं में भाग लिया कहानी कथन प्रतियोगित में प्रथम निकुंज आमेटा द्वितीय दिलीप आमेटा तृतीय प्रतीक सुथार कुर्सी रेस प्रतियोगिता में दिलीप सिंह प्रथम मुस्तकीम द्वितीय कविता प्रतियोगिता में कनिष्क शर्मा प्रथम पूजा भील द्वितीय एवं ट्विंकल आमेटा तृतीय जलेबी रस प्रतियोगिता में कैलाश सिंह प्रथम मुस्तकीम द्वितीय की कलाकृति में प्रथम दीपक भील द्वितीय डिंपल मेघवाल तृतीय माही चित्रकला प्रतियोगिता में भावेश एवं मन्नत प्रथम असमीरा बानो द्वितीय रही विभिन्न गतिविधियों आधारित प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीयं तृतीय रहे प प्रतिभागी को पी ई ई ओ ललित कुमार श्रीमाली द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर ललित आमेटा मनीष नागोरी कुसुम लता श्रीमाली मंजू असावा मधुबाला श्रीमाली जगदीश नाई दिलीप आमेटा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
