टांक साकेत संस्थान के कुंभलगढ़ तहसील अध्यक्ष मनोनीत 

टांक साकेत संस्थान के कुंभलगढ़ तहसील अध्यक्ष मनोनीत 
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) जिले में साहित्यिक गतिविधियों के लेखन प्रकाशन संगोष्ठियों के लिए सेवारत साकेत साहित्य संस्थान के कुंभलगढ़ तहसील अध्यक्ष पद पर राकेश टांक स्काउटर एवं शारीरिक शिक्षक को मनोनीत किया हैं।
साकेत के जिला अध्यक्ष परितोष पालीवाल एवं जिला सचिव नारायणसिंह राव ने कुंभलगढ़ तहसील की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जिसमें सभाअध्यक्ष कुबेरसिंह सोलंकी, संगठन मंत्री सुखदेव कुमार नागर, कोषाध्यक्ष रोशनलाल टांक, वरिष्ठ सलाहकार सत्यनारायण नागौरी, पृथ्वीसिंह झाला एवं विक्रमसिंह, जगदीश शर्मा को सदस्य मनोनीत किया हैं।

Next Story