प्रशिक्षण की दूसरी पारी में अनुपस्थित सात कर्मचारियों को नोटिस

प्रशिक्षण की दूसरी पारी में अनुपस्थित सात कर्मचारियों को नोटिस
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) मतदान और मतगणना प्रकोष्ठ प्रभारी एवं जिला परिषद सीईओ राहुल जैन ने सात कार्मिकों कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को सुबह 9 बजे प्रथम पारी में पीठासीन अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात ये कार्मिक द्वितीय पारी के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे। इससे यह स्पष्ट हुआ है कि इन कार्मिकों ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अवहेलना की है तथा चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता बरती गई है।

नोटिस में तीन दिनों में जवाब देने हेतु निर्देशित किया गया। जवाब नहीं देने पर इनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्त्व अधिनियम, 1951 की धारा 134 के अन्तर्गत दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भी दस लापरवाह कार्मिकों को नोटिस जारी किए गए थे।

Next Story