अब न्यूजीलैंड में भूकंप के झटके

अब न्यूजीलैंड में भूकंप के झटके
X

तुर्की और सीरिया में विनाशकारी भूकंप के बाद अब न्यूजीलैंड में धरती हिली है. 9News Australia ने बताया कि रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है. भूकंप आज बुधवार को दोपहर 12 बजकर 08 मिनट पर आया और इसे हजारों की तादाद में लोगों ने महसूस किया.

भूकंप वेलिंग्टन के दोनों द्वीपों पर महसूस किया गया. बताया गया कि इसकी शुरुआत एक बड़े झटके से हुई और करीब तीस सेकंड तक भूकंप महसूस किया गया. भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 74 किलोमीटर की गहराई में था. हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि भूकंप से कितना नुकसान हुआ.

हालांकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने भूकंप की तीव्रता 5.7 बताई है. यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप, उत्तर और दक्षिण द्वीपों को अलग करने वाले कुक जलडमरूमध्य के 74 किलोमीटर (50 मील) नीचे गहराई में आया.

उत्तरी द्वीप के दक्षिणी छोर पर स्थित वेलिंगटन, पिछले एक सप्ताह से चक्रवात से प्रभावित है. राजधानी में चक्रवात की वजह से आई बाढ़ और भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई है. यूएसजीएस के मुताबिक, फिलहाल भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

Next Story