अब यहां कुत्ता पालने पर भी देना होगा टैक्स, 1 अप्रैल से लागू होगी व्यवस्था

X
By - Bhilwara Halchal |13 Jan 2023 5:57 PM
मध्यप्रदेश के सागर में अब कुत्ता पालना महंगा होने वाला है। 48 पार्षदों वाली नगर निगम परिषद ने सर्वसम्मति से तय किया है कि शहर के नागरिकों की सुरक्षा और स्वच्छता के लिए कुत्ता मालिकों से टैक्स वसूला जाए। यह प्रदेश का पहला शहर है, जो कुत्ता मालिकों पर टैक्स लगाने की तैयारी कर रहा है। सागर नगर निगम अब कानूनविदों की सलाह के आधार पर यह नया कानून बनाएगा। इसे एक अप्रैल से लागू किया जाएगा। सागर नगर निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि शहर में आवारा कुत्ते बड़ी समस्या बन गए हैं। इस वजह से यह फैसला सही है। पालतू कुत्ते भी खुले में गंदगी करते हैं। इस वजह से सागर के सभी वार्डों में पालतू कुत्तों के रजिस्ट्रेशन, वैक्सीनेशन और टैक्स लगाने पर सख्ती की जाएगी। हालांकि, कुत्ता मालिकों ने इस टैक्स के अनुचित करार दिया है।
Next Story