माहेश्वरी महिला संगठन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

माहेश्वरी महिला संगठन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
X

चित्तौड़गढ़। जिला माहेश्वरी महिला संगठन, नगर माहेश्वरी महिला संगठन, सेतू मार्ग महिला संगठन एंव प्रगति मण्डल का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय महेश वाटिका गांधीनगर में सम्पन्न हुआ। लीला आगाल ने बताया कि पिछले दिनों निर्वाचित हुए संगठनों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एंव सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक महिला संगठन कुंतल तोषनीवाल, विशिष्ट अतिथी सरस्वती रांदड़, चंदा नामधर ने सर्वप्रथम भगवान महेश के सामने दीप प्रज्जवल्लित करते हुए महेश वंदना की। तत्पश्चात नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षा कृष्णा समदानी ने अतिथियों का स्वागत कर पिछले कार्यकाल का आय व्यय लेखा एंव किये कार्यो के साथ ही आने वाले समय में किये जाने वाले कार्यो का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। सभी अतिथियों ने जिला माहेश्वरी महिला संगठन की निर्वाचित अध्यक्ष कृष्णा समदानी, सचिव ऋतु सोडानी, सीमा काबरा कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री उमा न्याति, स्नेहलता सोमाणी एंव सुषमा सोमाणी, डिम्पल बिड़ला, दिपीका सोमाणी, संगीता सोनी, रंजना झंवर को उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार नगर माहेष्वरी महिला संगठन अध्यक्ष जया तोषनीवाल, सचिव नीतू तोषनीवाल, कोषाध्यक्ष रीना जागेटिया, संगठन मंत्री चंदा लढ्ढा, सह सचिव रूचिका सोनी, सांस्कृतिक मंत्री चेतना नामधराणी, सह सांस्कृतिक मंत्री प्रियंका आगाल, श्वेता भण्डारी, स्वीटी पोरवाल, रेखा एम आगाल एंव निषा मण्डोवरा को उपाध्यक्ष पद, सेतू मार्ग महिला संगठन से अध्यक्ष संध्या काबरा, सचिव रतन काबरा, उपाध्यक्ष अनिता खटोड़, कोषाध्यक्ष वंदना काबरा, संगठन मंत्री कृष्णा सोमाणी, सांस्कृतिक मंत्री गायत्री लढ्ढा, श्वेता ड़ाड़, स्वास्थ्य मंत्री स्नेहलता लढ्ढा, प्रगति महिला मण्डल अध्यक्ष सुचिता मंत्री, सचिव निलिमा झंवर, कोषाध्यक्ष सरिता जागेटिया, उपाध्यक्ष सुनीता आगाल, सांस्कृतिक मंत्री अंजू हेड़ा ने शपथ ली। समारोह में जिले के विभिन्न संगठनों के निर्वतमान पदाधिकारी एंव सदस्य उपस्थित रहे जिनमें शशि जागेटिया, सरिता चेचाणी, भगवती समदानी, शीला भराडिया, गायत्री मालू, नेहा न्याति, आशा मालू सहित समाज की विभिन्न ईकाइयों की महिलाए सम्मिलित हुई।   
 

Next Story