बालाजी को एक क्विंटल दाल के बेसन की पकौड़ी का भोग लगाया

बालाजी को एक क्विंटल दाल के बेसन की पकौड़ी का भोग लगाया

मांडल (चन्द्रशेखर तिवाड़ी) कस्बे के नई नगरी मेंं स्थित हनुमान मन्दिर पर बालाजी कमेटी द्वारा हर वर्ष पौष माह मे पौष बडा के रुप मे पकौड़ी का भोग लगाया जाता है। कमेटी के शिव बिड़ला ने बताया हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी बालाजी को एक क्विंटल दाल के बेसन की पकौड़ी का भोग लगाया गया। भोग लगा कर सभी भक्तोंं को ओर मन्दिर की ओर से आने जाने वालोंं को प्रसाद वितरण किया गया। करीब 10 वर्षोंं यह आयोजन किया जा रहा है जिसमेंं हर वर्ष दाल मे बढोतरी की जाती है। इस आयोजन मे दिनेश ईनाणी, राजा राम बिड़ला, बन्टू बिड़ला, पवन काबरा, गोविंद काबरा, कमलेश जोशी, दिनेश बिड़ला, जगदीश बिड़ला आदि कमेटी के सदस्योंं का योगदान रहा।

Read MoreRead Less
Next Story