उपखंड अधिकारी रक्षा पारीक सहित अधिकारीयों ने नायब तहसीलदार सीताराम को दी विदाई

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) जिले में उप तहसील सरदारगढ से उप तहसील जयसमंद ज़िला सलूंबर में नायब तहसीलदार सिताराम खटीक के स्थानांतरण होने पर राजस्व परिवार आमेट की ओर सरदारगढ़ सज्जन पैलेस में आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी रक्षा पारीक ने साफा पहनाकर खटीक के स्थानांतरण होने पर उनके कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उज्जवल भविष्य में सदैव जन हितेषी कार्य करते हुए सेवा कार्य में जुटे रहने की ओर अग्रसर होने की प्रेणा दी गई। वही सीताराम खटीक का स्थानांतरण चुनाव विभाग द्वारा कर दिया गया था जिन्होने दिनांक 21/08/23 को ही जयसमंद में ज्वाइनिंग दे दी थी परंतु सम्याभाव से उस समय विदाई नही हो पाई थी ।इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी श्रीमति रक्षा पारीक तहसीलदार देवालाल भील नव पदस्थापित नायब तहसीलदार नंदलाल तहसील के सभी गिरदावर और पटवारी के अलावा समाज सेवी जगदीश हाड़ा गजेंद्र मालवीय विनोद मेवाड़ा नरेश शाहू आदि ने पगड़ी , उपरना एवं माला पहनाकर विदाई दी गई। सभी का विदा लेने वाले नायब तहसीलदार ने आभार वयक्त किया सीताराम खटीक ने लगभग 24 वर्षो से इसी तहसील में सेवा दे रहें थे।
