ऑनलाइन गर्लफ्रेंड ने दी पैदल आने की चुनौती, 14 सौ किलोमीटर पैदल ही निकल पड़ा ये शख्स

ऑनलाइन गर्लफ्रेंड ने दी पैदल आने की चुनौती, 14 सौ किलोमीटर पैदल ही निकल पड़ा ये शख्स

कहते है कि प्यार में बहुत ताकत होती है और प्यार में पड़ा कोई शख्स कुछ भी कर सकता है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें प्यार में पड़े एक आदमी ने ऐसा कुछ कर दिखाया जिसकी चर्चा चारो तरफ हो रही है. अब सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में उनका दावा है कि वह वैलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए 1,400 किलोमीटर पैदल चलकर सफर कर रहा है। वह 5 महीने पहले टिकटॉक पर उससे मिला था। उन्होंने यह यात्रा 14 जनवरी से शुरू की थी। वह लगातार अपने सफर के अपडेट्स लोगों से शेयर कर रहा है। वह अब तक 550 किलोमीटर का सफर तय कर चुका हैं, जबकि अभी भी 850 किमी का सफर पूरा होना बाकी है।

थाईलैंड का रहने वाला है ये शख्स

आपको बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक ये शख्स थाईलैंड का रहने वाला है। वह नाखोन नायोक प्रांत में अपने घर से सतुन प्रांत जा रहा है। यहां उसकी गर्लफ्रेंड रहती है। हालांकि अभी तक उनकी मुलाकात नहीं हुई है, लेकिन वे वीडियो कॉलिंग पर बात करते रहते हैं।

प्रेमिका ने दी पैदल चल के आने की चुनौती

गौरतलब है कि वीडियो में शख्स ने कहा कि वह 14-15 फरवरी तक अपनी प्रेमिका के घर पहुंचने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए उन्हें करीब 1,400 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ता है। उसकी प्रेमिका ने उसे सतून तक चलने या दौड़ने की चुनौती दी। ऐसा वह अपने प्यार को साबित करने के लिए कर रहा है।

शख्स ने कैप्शन में लिखा, 'सच्चा प्यार साबित करने के लिए चल रहा।'

टिकटॉक (@kaocivid1970) पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में वह कहते हैं कि मैं अपनी गर्लफ्रेंड से पांच महीने पहले टिकटॉक पर मिला था। हम वास्तविक जीवन में कभी नहीं मिले लेकिन वीडियो कॉल के जरिए नियमित रूप से बात करते हैं। हाल ही में मेरी प्रेमिका ने मुझे अपने प्यार को साबित करने के लिए पैदलचलने या दौड़ने की चुनौती दी। मैंने इस चुनौती को स्वीकार किया और उनके घर के लिए रवाना हो गया। शख्स ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'सच्चा प्यार साबित करने के लिए दौड़ो।

Read MoreRead Less
Next Story