लैंगिक उत्पीड़न मुक्त कार्यक्रम स्थल सप्ताह का आयोजन

लैंगिक उत्पीड़न मुक्त कार्यक्रम स्थल सप्ताह का आयोजन
X

राजसमन्द( राव दिलीप सिंह) सेठ रंगलाल लाल कोठारी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजसमंद में लैंगिक उत्पीड़न मुक्त कार्यक्रम स्थल सप्ताह का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. सुमन बडोला ने बताया कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए, किसी भी प्रकार का उत्पीड़न नहीं सहना चाहिए। महिलाओं और पुरुषों को सामंजस्य से परिवार का संचालन करना चाहिए। डॉ. संतोष भंडारी ने बताया कि यौन उत्पीड़न क्या है, लड़कियों और महिलाओं के लिए सुझाव दिए कि क्या करें क्या न करें, गुड टच बेड टच इन सभी विषयों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन से समझाया जिसे सभी विद्यार्थियों ने ध्यानपूर्वक देखा और समझा। डॉ. उषा शर्मा ने बताया कि महिलाओं को संपूर्ण समाज की बागडोर अपने हाथों में लेनी होगी महिलाओं को किसी भी प्रकार का उत्पीड़न नहीं सहना चाहिए। डॉ मीनाक्षी बोहरा ने बताया कि महिलाओं को सतर्क रहना चाहिए और महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ के नंबर अपने फोन में सुरक्षित रखें। सुश्री खुशबू ने बताया महिलाओं को अपने कानूनों की जानकारी रखनी चाहिए, महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों की जानकारी दी। डॉ. विजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आज महिलाओं को अपने कानूनों के प्रति जागरूक होना चाहिए, महिला और पुरुष एक रथ के दो पहिए हैं इनको सामंजस्य से समाज का उत्थान संभव है। महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे। डॉ. मीनाक्षी बोहरा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Next Story