एक दिवसीय जिला स्तरीय शिविर का आयोजन

एक दिवसीय जिला स्तरीय शिविर का आयोजन
X

उदयपुर, । डॉ भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 अंतर्गत एक दिवसीय शिविर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में 22 जून को प्रातः 11ः00 बजे जिला परिषद सभागार में आयोजित होगा। शिविर में योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देष्य से राज्य के गैर-कृषि क्षेत्रों यथा विनिर्माण, सेवा एवं व्यापार के लिए लागू की गई है। इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्गों को उद्योग, सेवा एवं व्यापारिक गतिविधियों से सम्बन्धित परियोजना की स्थापना, विस्तार, विविधिकरण, आधुनिकिकरण हेतु विभिन्न प्रकार की सहायता एवं सुविधाएं प्रदान कर ऋण उपलब्ध करवाना है।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक भगवानदास ने बताया कि इस योजना के तहत 25 लाख रुपए से कम के ऋण पर 9 प्रतिशत, 25 लाख से 5 करोड़ रूपए तक के ऋण पर 7 प्रतिशत तथा 5 करोड़ रुपए से 10 करोड़ रुपए तक 6 प्रतिशत का ब्याज अनुदान देय है।

Next Story