आमेट में गांधी जयंती पर उपखंड स्तरीय सर्वधर्म सभा कि आयोजन

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह ) जिले के आमेट में 2 अक्टूबर महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर एवं शांति एवं अहिंसा सर्वधर्म निदेशालय के कार्यक्रमों के अन्तर्गत उपखण्ड स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट के प्रार्थना हॉल में किया गया। उक्त कार्यक्रम अध्यक्ष नगरपालिका आमेट, तहसीलदार देवा लाल भील, आमेट विकास अधिकारी पंचायत समिति आमेट, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आमेट सयोजक / सहसंयोजक उपखण्ड स्तरीय शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ व अन्य जनप्रतिनिधि एवं अतिथि के उपस्थिति में सम्पादित हुआ। उक्त कार्यक्रम में विद्यार्थीयों द्वारा प्रार्थना गायन किया गया तथा सनस्त अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। अध्यक्ष नगरपालिका आमेट तहसीलदार आमेट व अतिथियों द्वारा स्वच्छता श्रम दान के तहत सफाई कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र दिये गये।
