गाजे-बाजे के साथ निकली शव यात्रा नाचते गाते चल रहे थे ओशो अनुयाई 

गाजे-बाजे के साथ निकली शव यात्रा नाचते गाते चल रहे थे ओशो अनुयाई 
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) जिले के आमेट में  शुक्रवार दोपहर बाद को नगर के ओशो संस्था से जुड़े एक अनुयाई की मौत होने पर संस्था के अन्य अनुयायियों तथा परिवार के द्वारा शव यात्रा को बड़ी धूम-धाम से गाजे-बाजे ,डीजे के साथ निकाली । इस शवयात्रा में अनुयाई गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो राम राम सीता राम आदि मधुर धार्मिक धुनों पर नाचते गाते शव यात्रा के साथ चल रहे थे। नगर के श्री अर्जुन लाल सोनी उम्र 87 वर्ष का  गुरुवार रात्रि को देवलोक गमन हो गया था। अर्जुन लाल सोनी पिछले 63 वर्षो से ओशो रजनीश की संस्थान से जुड़े होने के कारण उनका सन्यास नामकरण स्वामी सदानंद भारती था। अंतिम शव यात्रा शुक्रवार को आमेट के जवाहर नगर निज निवास से रवाना हुई इस शव यात्रा में ओशो संस्था के अनेक अनुयाई राजस्थान व दूसरे राज्यों से शव यात्रा में सम्मलित हुए। शवयात्रा में बड़ी संख्या में महिला अनुयाई भी शामिल हुई जो मेरुन रंग के चोगा पहनकर चल रही थी । शव यात्रा के दर्शन करने बड़ी संख्या में लोग भी चौराहों पर इकट्ठे हुए, कई लोग वीडियो बना रहे थे । शव यात्रा मे मृतक  के भाई जगदीश चंद्र, पुत्र सुरेश चंद्र, निर्मल, कमल , पौत्र हेमेंद्र , खुशवंत, गौरव सहित सुरेश सोनी ,संघ प्रचारक दिनेश कुमार, विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त मंत्री कौशल गोड़, जिला संघ चालक महेंद्र हिरण पूर्व विधायक बंसी लाल खटीक, ओशो शिष्य तीरथ दास स्वामी प्रेम योगी,स्वामी राधेश्याम भारती स्वामी प्रेम तीर्थ गोपाल सोनी,सतीश सोनी, चतर लाल डांगी, महेन्द्र हिरण, राकेश जैन, सूनील ग़ांधी, रमन कंसारा, जयसिंह भाटी,सोनी समाज के अलावा सभी समाज के बंधु व बडी संख्या में रिश्तेदार व नगरवासी सम्मलित हुए।अर्थी को बहन शकुंतला, चंद्रा पोत्री प्रज्ञा भावना व चारु ने कंधा दिया

Next Story