पीएचईडी के वर्कचार्ज कर्मचारियों का 28 साल बाद होगा प्रमोशन

पीएचईडी के वर्कचार्ज कर्मचारियों का 28 साल बाद होगा प्रमोशन
X

भीलवाड़ा। जलदाय विभाग के वर्कचार्ज कर्मचारियों का 28 साल बाद प्रमोशन होगा। इससे प्रदेश के 11 हजार वर्कचार्ज कर्मचारियों को लाभ मिलने की राह खुल गई है। इसमें भीलवाड़ा जिले के 168 कर्मचारी भी शामिल हैं। ये कर्मचारी तीस साल से प्रमोशन की लड़ाई लड़ रहे थे। जलदाय विभाग के चीफ इंजीनियर (प्रशासन) दिनेश गोयल ने सभी अधीक्षण अभियंता को इसके निर्देश दिए हैं। वर्कचार्ज कर्मचारियों को विभागीय सेवा नियमों की परिधि में लाते हुए पदोन्नति अवसर उपलब्‍Žध कराए जाएं। कार्मिक विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। इसका गजट नोटिफिकेशन भी हो गया। वर्कचार्ज कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए एसई की अध्यक्षता में कमेटी भी बनाई गई है। इसमें सर्किल ऑफिस के वरिष्ठतम लेखाधिकारी, संबंधित खंड कार्यालय के वरिष्ठतम लेखाधिकारी, संबंधित उपखंड के एईएन शामिल होंगे। एईएन को मेंबर सेक्रेटी बनाया गया है। चीफ इंजीनियर ने एसई को कर्मचारियों द्वारा दिए ट्रेड विकल्प के अनुसार प्रमोशन की कार्रवाई 31 मार्च, 2024 से पूर्व पूरी करने के निर्देश दिए हैं। प्रांतीय नल मजदूर यूनियन इंटक राजस्थान के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कन्हैयालाल शर्मा ने बताया कि हम राज्य सरकार से लंबे समय से वर्कचार्ज कर्मचारियों के प्रमोशन की मांग कर रहे थे। सरकार के विभिन्न स्तरों पर यह मांग उठाई गई। अब जाकर सफलता मिली है। लगभग तीस साल से प्रमोशन की उम्‍मीद लगाए बैठे कर्मचारियों को फायदा होगा।

Next Story