राम लला को PM मोदी साढ़े 500 साल बाद उनके भव्य मंदिर में विराजित करेंगे- अमित शाह

X
By - Bhilwara Halchal |20 Jan 2024 6:01 PM
असम, - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने वाला है। लगभग साढ़े 500 साल तक अपने घर से बाहर रह रहे राम लला को PM मोदी साढ़े 500 साल बाद उनके भव्य मंदिर में विराजित करेंगे... PM मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है उसकी शुरुआत राम लला के अपने मंदिर में विराजित होने से हो रही है।" राहुल गांधी ने हाल ही में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है, मैंने आज यहां कुछ मीडिया कर्मियों से पूछा कि असम में क्या हुआ। कांग्रेस शासन के दौरान, हजारों युवाओं ने अपनी जान गंवाई, असम में उग्रवाद व्याप्त था, कांग्रेस शासन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों ने इस यात्रा का विरोध किया और न्याय की मांग की।"
Next Story