पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज ने भारत की हार का उड़ाया मजाक

नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया का सफर खत्म हो गया है. 10 नवंबर को इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से मिली हार के बाद भारत का टी-20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट गया. अब वर्ल्ड कप का फाइनल 13 नवंबर को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. भारत की हार हुई तो इसपर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ का रिएक्शन भी आया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने भारत की हार पर ट्वीट किया और रविवार को इंग्लैंड-पाकिस्तान के फाइनल मुकाबले की बात की. लेकिन यहां उन्होंने टीम इंडिया को ट्रोल करने की कोशिश की. जिसपर भारतीय फैन्स का गुस्सा भड़क गया और उन्हें इसका जवाब भी दिया.
दरअसल, शहबाज़ शरीफ ने अपने ट्वीट में लिखा कि रविवार को 152/0 बनाम 170/0 का फाइनल मुकाबला होगा. बता दें कि भारत को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल यानी गुरुवार को इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से हार मिली है, ऐसे में इंग्लैंड का स्कोर 170/0 रहा. जबकि पिछले टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था, उस वक्त पाकिस्तान का स्कोर 152/0 था. शहबाज़ शरीफ ने इसी बात का जिक्र तंज कसते हुए किया.
