32 वी जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लिया भाग  

32 वी जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लिया भाग  
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काबरा तहसील रेलमगरा में 26 से 29 अक्टूबर तक आयोजित एथलेटिक प्रतियोगिता में लावा सरदारगढ़ तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दोवड़ा के सोनू गुर्जर, मदन लाल गुर्जर, विष्णु गुर्जर, कन्हैया लाल शर्मा, लोकेश प्रजापत इतियादी खिलाडिय़ों ने काबरा में एथेलेटिक्स में 100,200, 400मीटर तथा 110 बाधा दौड़, लम्बी कूद में भाग लिया गया। जिसमें सोनू गुर्जर 100 मीटर दौड़,200 मीटर दौड़ में फाइनल मैच में, तथा मदन गुर्जर ने भी 200 मीटर,400 मीटर दौड़ में फाइनल मैच तक पंहुचे थे  दल प्रभारी गुलाब चन्द भील ने बताया कि दौड़ में फाइनल मुकाबले में खिलाडिय़ों के गंतव्य स्थान पर पंहुचने से ही पूर्व ही गिर जाने से एक दो सैकंड के फासले से खिलाडिय़ों ने फाइनल मुकाबला जीत ने में चुके थे।

Next Story