सिंथेटिक्स विविंग मिल एसोसिएशन के पेडीवाल तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

भीलवाड़ा हलचल। सिन्थेटिक विविंग मिल एसोसिएशन के चुनाव संजय पेडीवाल को निर्विरोध अध्यक्ष निर्र्वाचित घोषित किया। बता दें कि पेडीवाल लगातार तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हुये हैं। चुनाव अधिकारी एडवोकेट सत्यनारायण चांडक ने संपन्न करवाये।
निर्वाचन के बाद पेडीवाल ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की। संरक्षक मंडल में सुभाष बहेडिया,लादू राम बांगड़, त्रिलोक छाबड़ा, अशोक कोठारी को शामिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, प्रवीण सुरोलिया, महासचिव साबीर ख़ान,उपाध्यक्ष संजय मुरारका, अनिल नुवाल,राजेश जैन (बालर), हरी अग्रवाल को बनाया गया। इसी तरह सचिव हिमांशु नागौरी (गर्ग), दीपक बंसल, कोषाध्यक्ष वरुण वर्मा, जबकि सह कोषाध्यक्ष अभिषेक सर्राफ को बनाया है।
कार्यकारिणी सदस्यों में शिव सोडानी, मनोज शारडा, अनिल कंदोई, मुरारी लाल बियानी , नंदलाल जालान , अनिल कोगटा, वरुण गुप्ता,संदीप चोरडिया, शैलेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र चांडक, संपत बाफना, राधा कृष्ण सोमानी , योगेश लढढा, प्रकाश माली, गोपाल गगरानी , गिरिराज अजमेरा , प्रह्लाद हेड़ा , मनीष लाठ , विवेक ओझा, नंदू झंवर , एम.डी. गगरानी , प्रवीण जैन , राजेश सिशोदिया, ललित बाबेल ,संदीप सकलेचा,सुरेश बालर, अनिल चोरडिया , लक्ष्मीलाल तिवाड़ी, शिवराज उपाध्याय एवं अनु परसरामपुरिया को शामिल किया गया।