विजन दस्तावेज़ को लेकर लोगों ने दिए सुझाव

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) प्रदेश को वर्ष 2030 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने एवं विकास की गति को बढ़ाने के लिए राजस्थान मिशन 2030 के अंतर्गत दस्तावे तैयार किया जा रहा है। जिले में वीडियो कौनफरेंस के माध्यम से राजस्थान मिशन २०३० का संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें शहरों से लेकर गांवों तक अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं स्थानीय जन जुड़े। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उद्बोधन के अंश की प्रस्तुति से की गई और मिशन २०३० से संबंधित वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
जिला कलक्टर ने मिशन-2030 व बजट घोषणाओं से संबंधित जिले की उपलब्धियों के बारे में पीपीटी द्वारा जानकारी दी। पीपीटी के माध्यम से जिले की विभिन्न उपलब्धियों की विभागवार जानकारी साझा की।
विजन दस्तावेज के लिए आमजन के सुझाव सर्वाधिक महत्वपूर्ण -कलक्टर
जिला कलेक्टर ने बताया कि नागरिक और विभिन्न हितधारक राजस्थान मिशन-२०३० से सम्बंधित अपने सुझाव और विचार के साथ-साथ हितधारक परामर्श गतिविधि में शामिल होकर, फेस टू फेस सर्वे के दौरान, जनकल्याण एप के माध्यम से, फेस विशेष ग्राम सभाओं के दौरान, स्कूल या कॉलेज पर होने वाली भाषण या लेख प्रतियोगिता में शामिल होकर, राजस्थान मिशन 2030 विडियो कांटेस्ट में शामिल होकर, आईवीआर सर्वे, इंटरेक्टिव विडियो सर्वे, टोल फ्री नंबर 181 के माध्यम से साझा कर सकते है। कार्यक्रम में जिला परिषद सीईओ राहुल जैन, उपखंड अधिकारी बृजेश गुप्ता, कोषाधिकारी विशाल अग्रवाल और सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रमुख विकास कार्यों की दी जानकारी
कार्यक्रम में पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से जिले के प्रमुख विकास कार्यों की जानकारी आमजन को दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि जिले मे राज्य के खर्च से मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है, इसके लिए भूमि का आवंटन भी किया जा चुका है। भीम में राजकीय कन्या महाविद्यालय, कुवरिया मे किरण माहेश्वरी राजकीय कन्या महाविद्यालय खोला गया है। कन्या महाविद्यालय राजसमंद को स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे क्रमोन्नत किया गया है। नाथद्वारा में विद्युत लाइनों को भूमिगत करने का कार्य पूर्ण हो चुका है। राजसमंद में टाउन हॉल का निर्माण प्रगति रथ है। नाथद्वारा में सहायक कलेक्टर कार्यालय खोला गया है तथा दिलवाड़ा को उप तहसील से तहसील में क्रमोन्नत किया गया। जिले में लव कुश वाटिका विकसित करने का कार्य प्रगति पर है।
चारभुजा नाथद्वारा के धार्मिक पर्यटन सर्किट बनाए जाने का कार्य प्रगति पथ पर है। नाथद्वारा में अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास खोले जाने हेतु स्वीकृति जारी हो गई है एवं भू आवंटन भी किया जा चुका है। जिला मुख्यालय पर 50 महिलाओं के लिए इंदिरा गांधी वर्किंग वूमेन हॉस्टल तथा राजकीय मानसिक विबंधित मुख बधिर नेत्रहीन श्रेणी के विशेष योग्यजन विद्यालय खोले जाने हेतु भूमि आवंटित हो गई है। जिला पुस्तकालय में सावित्रीबाई फुले वाचनालय स्थापित किया गया है तथा समस्त ब्लॉक मुख्यालयों पर सावित्रीबाई फुले वाचनालय में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित किए जाएंगे।
जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का गठन किया गया है तथा जिले में 30 करोड़ की लागत से मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना का कार्य प्रगति रथ है। प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय भी को बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय में क्रमाणित किया गया तथा नाथद्वारा में पशुपालक प्रशिक्षण संस्थान खोला गया है। पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु मोलेला में टेराकोटा शिल्प कला केंद्र विकसित किया जाएगा तथा राजसमंद में राजस्थान राज्य प्रदूषण मंडल का नया क्षेत्रीय कार्यालय खोला गया।
