फाल्गुन माह शुरू, जानें इस माह में क्या करें

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की शुरुआत सोमवार, 6 फरवरी 2023 से हो चुकी है। ये साल का आखिरी महीना होता है। ये माह मंगलवार, 07 मार्च तक रहने वाला है। फाल्गुन के महीने को ऊर्जा और यौवन का महीना माना जाता है। कहा जाता है कि इस महीने में वातावरण खुशनुमा हो जाता है और हर जगह नई उमंग छा जाती है। धार्मिक दृष्टिकोण से भी फाल्गुन का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है। फाल्गुन शिव जी, श्री कृष्ण और चंद्र देव की पूजा-उपासना का महीना होता है। इस महीने होली, महाशिवरात्रि आदि प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। खासतौर पर मथुरा-वृंदावन में तो पूरे फाल्गुन महीने में होली का अलग ही उत्सव देखने को मिलता है। वहीं धार्मिक शास्त्रों में फाल्गुन महीने को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका जरूर पालन करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन से वे नियम हैं...
फाल्गुन माह में इन नियमों का रखें ध्यान
फाल्गुन माह के शुरू होते ही सर्दियां खत्म होने लगती हैं और गर्मी के मौसम की शुरुआत हो जाती है। ऐसे में इस महीने में शीतल या सामान्य जल से स्नान करें।
फाल्गुन माह 2023 व्रत-त्योहार
- फाल्गुन माह में अनाज की बजाय फलाहार ज्यादा करना चाहिए। इस महीने में कम अनाज का सेवन करना चाहिए।
- इस माह में भगवान शिव और भगवान श्री कृष्ण की नियमित उपासना करें। साथ ही पूजा में फूलों का अधिक से अधिक प्रयोग करें।
- पूरे फाल्गुन माह में मांस-मछली या नशीली चीजों का सेवन बिल्कुल न करें। इसके अलावा अपनी वाणी पर संयम रखें और क्रोध से बचें।
- फाल्गुन का महीना आनंद और उल्लास का महीना माना जाता है। मान्यता है कि वसंत ऋतु होने की वजह से इस महीने में लोगों के प्रेम संबंधों एवं व्यक्तिगत संबंधों में सुधार होने लगता है। इसलिए हर किसी से प्रेम पूर्वक व्यवहार करें।
- 6 फरवरी 2023 (सोमवार) - फाल्गुन माह शुरू
- 9 फरवरी 2023 (सोमवार) - द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
- 12 फरवरी 2023 (रविवार)- यशोदा जयंती
- 13 फरवरी 2023 - कालाष्टमी, कुंभ संक्रांति, शबरी जयंती
- 14 फरवरी 2023 (मंगलवार) - जानकी जयंती
- 16 फरवरी 2023 (गुरुवार) - विजया एकादशी
- 18 फरवरी 2023 (शनिवार) - महाशिवरात्रि, शनि प्रदोष व्रत
- 20 फरवरी 2023 (सोमवार) - सोमवती अमावस्या
- 21 फरवरी 202 (मंगलवार) - फुलेरा दूज
- 23 फरवरी 2023 (गुरुवार) - फाल्गुन विनायक चतुर्थी
- 25 फरवरी 2023 (शनिवार) - स्कंद षष्ठी व्रत
- 26 फरवरी 2023 (रविवार) - भानु सप्तमी
- 27 फरवरी 2023 (सोमवार) - होलाष्टक शुरू
- 3 मार्च 2023 (शुक्रवार) - आमलकी एकादशी
- 4 मार्च 2023 (शनिवार) - शनि प्रदोष
- 7 मार्च 2023 (मंगलवार) - फाल्गुन पूर्णिमा, होलिका दहन
- पंचक - (19 फरवरी 2023 - 23 फरवरी 2023)