हर रविवार को सेवा कार्य करने का लिया संकल्प

X
By - Bhilwara Halchal |25 July 2023 12:18 PM IST
उदयपुर,। मेवाड़ जनशक्ति दल उदयपुर की ओर से मंगलवार को स्कूली बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की। मेवाड़ जन शक्तिदल के जिला उपाध्यक्ष आकाश बागड़ी ने बताया कि संस्थापक नरेश कुमार शर्मा के निर्देशानुसार झाड़ोल क्षेत्र के ग्राम पंचायत खाखड के प्राथमिक विद्यालय गोपीर के छोटे बच्चो को शिक्षण सामग्री,बच्चों को टिफिन बॉक्स,पानी की बोतल, पेन, पेंसिल, कॉपी, रबर वितरित किए, बच्चे सामग्री पाकर बहुत खुश नजर आए। बागड़ी ने बताया की हर रविवार को संगठन के निर्देश से उदयपुर जिले के छोटे छोटे गांवो में जाकर बच्चो को शिक्षण सामग्री वितरित की जाती है और बच्चो को पढऩे के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान संगठन के दिलीप साहू, भरत साहू, चिराग तोषनीवाल, आशा सहयोगिनी प्रियंका वडेर, रूपलाल वडेरा, गणेश लाल वडेरा, कालूलाल वडेरा आदि ने अपना सहयोग दिया।
Next Story
