ओलंपिक खेलों से शहरों से लेकर हर गांव-ढाणी में बन रहा खेलों का सकारात्मक माहौल- जाट

भीलवाड़ा। राजीव गांधी शहरी और ग्रामीण ओलंपिक खेल-202& के तहत राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक के ब्लॉक स्तरीय मुकाबले जिले के सभी ब्लॉकों में गुरूवार से शुरू हुए। राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने गुरुवार को सुवाणा ब्लॉक के राजीव गांधी ओलंपिक खेलों के तहत ग्राम पंचायत गठीला खेड़ा में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में राजस्व मंत्री ने राजीव गांधी ओलंपिक खेलों में प्रतिभागी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में बड़े स्तर पर खेल माहौल तैयार करने के लिए गत वर्ष राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल का आयोजन किया गया था। इसमें हर वर्ग और उम्र के लगभग &0 लाख खिलाडिय़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यह संख्या इस बार 58.51 लाख पहुंचना एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि इन खेलों से शहरों से लेकर हर गांव-ढाणी में खेलों का सकारात्मक माहौल बनेगा। इससे आने वाले वर्षों में ओलम्पिक, कॉमनवेल्थ, एशियन जैसे विश्वस्तरीय आयोजनों में राजस्थान के खिलाड़ी पदक जीतते नजर आएंगे।
देश में हमारे खेल आयोजनों की चर्चा
राजस्व मंत्री ने कहा कि रा’य सरकार ने खेल और खिलाडिय़ों के प्रोत्साहन में कोई कमी नहीं रखी है। आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी, नौकरियों में आरक्षण, पुरस्कार विजेता राशि में कई गुना बढ़ोतरी, खेल मैदानों का विकास सहित हरसंभव प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब देश के अन्य रा’यों में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल और रा’य की खेल नीतियों की चर्चा होना हमारी खेल के प्रति दूरदृष्टि और सफलता को दर्शाता है। उन्होंने अपील कि खिलाड़ी खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेवें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने में खेलों की बड़ी भूमिका है। खेलों को आमजन द्वारा अपने जीवन में अपनाया जाना चाहिए। खेलों से जुडकऱ स्वस्थ रहा जा सकता है। अन्य अथितियों ने भी खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
लोकार्पण व शिलान्यास
राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने इसके पश्चात ग्राम पंचायत गठीला खेड़ा में 709.95 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। जिसमें ग्राम काणोली में झांतला माताजी के स्थान पर सार्वजनिक विश्रांतिगृह का निर्माण कार्य हेतु 09.99 लाख रुपए, ग्राम काणोली खेड़ा से काणोली तक शेष रोड़ एवं काणोली खेड़ा में नालियों के निर्माण कार्य हेतु 45.69 लाख रुपए, ग्राम काणोली से श्मशानघाट तक शेष रोड़, पुलिया एवं नालियों के निर्माण कार्य हेतु 4&.11 लाख रुपए, ग्राम गठिला खेड़ा की नई आबादी में सी.सी. रोड मय नाली निर्माण कार्य हेतु 7&.59 लाख रुपए, ग्राम गठिला खेड़ा में भूत बावजी के प्रांगण में सार्वजनिक विश्रांतिगृह के भवन निर्माण कार्य हेतु 09.98 लाख रुपए, ग्राम गठिला खेड़ा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 100.00 लाख रुपए, ग्राम आटूण से गठीला खेड़ा तक सडक़ निर्माण कार्य हेतु 50.00 लाख रुपए, ग्राम बीड़ का खेड़ा से माधोपुर सडक़ निर्माण कार्य हेतु 50.20 लाख रुपए, ग्राम गठिला खेड़ा में नवीन पंचायत भवन निर्माण कार्य हेतु 50.00 लाख रुपए, ग्राम गठिला खेड़ा में उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण कार्य हेतु 60.00 लाख रुपए, ग्राम नया समेलिया में रेगर विकास संस्थान में विकास कार्यों हेतु 25.00 लाख रुपए, ग्राम नया समेलिया में पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन डालने के कार्य हेतु &0.69 लाख रुपए, ग्राम नया समेलिया में उ‘च जलाशय हेतु 61.&8 लाख रुपए के शिलान्यास किए। वहीं 100.&2 लाख लागत के राजकीय उ‘च माध्यमिक विद्यालय गठिला खेड़ा के भवन एवं कक्षा कक्ष मय बरामदा का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर सुवाणा पंचायत समिति प्रधान फूलकंवर चुण्डावत, गठिला खेड़ा सरपंच रेखा बलाई, उपखंड अधिकारी विनोद कुमार, बीडीओ सम्पत गोदारा, जिला परिषद सदस्य लालीदेवी गाडरी, पंचायत समिति सदस्य नन्दलाल माली, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष मुकेश पालीवाल, उदयलाल बलाई, पप्पू रेबारी, रामलाल गाडरी स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आमजन मौजूद रहें।