ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव को लेकर रेजीडेन्सी स्कूल में तैयारियों का लिया जायजा

ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव को लेकर रेजीडेन्सी स्कूल में तैयारियों का लिया जायजा
X

उदयपुर  । जिले में युवा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। 21 जुलाई को पंजीयन की अंतिम तिथि है। इसी कड़ी में प्रशासन द्वारा तैयारियां भी समय पर पूर्ण किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला समन्वयक भैरुलाल गायरी ने बताया कि गिर्वा ब्लॉक के ब्लॉक स्तरीय आयोजन को लेकर कोर कमेटी द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (रेजीडेन्सी स्कूल) में आयोजन स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। प्रधानाचार्य ने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं संसाधनों के बारे में टीम को अवगत कराया गया। टीम द्वारा यहाँ प्रतिभागियों के आने-जाने, बैठने, पेयजल, साफ-सफाई, भोजन आदि की व्यवस्थाएं देखी गई। विजिट के दौरान रंजना मिश्रा, सत्यनारायण सुथार, रवींद्र दायमा, विनोद शर्मा, जगदीश कुमावत, राजमल दक, हेमंत जोशी, चेतन औदिच्य, रोजी बग्गा आदि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि 31 जुलाई को गिर्वा ब्लॉक का ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव रेजीडेंसी स्कूल में किया जाएगा।

Next Story